Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Crime: प्रेम, धोखा और साजिश, कार दुर्घटना के बहाने हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

Noida Crime: प्रेम, धोखा और साजिश, कार दुर्घटना के बहाने हत्या, पति-पत्नी गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो कार समेत मृतका का मोबाइल फोन बरामद किया है। घटना 16 जनवरी की है, जब 22 वर्षीय काजल चौहान को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से कुचल दिया गया था। पहले इसे महज एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन जांच में यह साजिशन हत्या निकली।

जांच में पता चला कि आरोपी शिव पांडे और काजल पिछले एक साल से पति-पत्नी की तरह रह रहे थे, लेकिन काजल को यह नहीं पता था कि शिव पहले से शादीशुदा है। जब शिव की पत्नी प्रतिमा को इस रिश्ते का पता चला, तो विवाद बढ़ने लगा। काजल ने शिव से संपत्ति और कार में हिस्सा मांगा, जिससे शिव और उसकी पत्नी प्रतिमा नाराज हो गए।

गुस्से में आकर दंपति ने काजल को रास्ते से हटाने की साजिश रची। 16 जनवरी को शिव ने काजल को तुगलपुर बुलाया, जहां पहले से घात लगाए बैठे शिव और प्रतिमा ने स्कॉर्पियो से उसे कुचल दिया और फरार हो गए। शुरुआती जांच में इसे हादसा समझा गया, लेकिन जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पुलिस ने सबूतों के आधार पर 31 जनवरी को शिव पांडे और उसकी पत्नी प्रतिमा को गिरफ्तार कर लिया। पहले मामूली धाराओं में केस दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में साक्ष्यों के आधार पर धारा 103(1)/238(क) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की कोशिश करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें