नई दिल्ली: जीटीबी अस्पताल के नर्स 1 से 8 जनवरी तक अलग-अलग तरह से करेंगे विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली, 01 जनवरी : जीटीबी अस्पताल की नर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर 8 जनवरी तक हर रोज अलग-अलग प्रकार से विरोध -प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

इसके तहत नर्स एसोसिएशन ने 1 जनवरी को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया, तो 2 से 4 जनवरी तक सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक वीआईपी प्रवेश द्वार के सामने दो घंटे तक विरोध प्रदर्शन करने की बात कही। 6 जनवरी को सभी नर्सिंग अधिकारी और वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी 1 दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेंगे। इसके बावजूद मांगें अनसुलझी रहीं, तो बिना किसी अतिरिक्त सूचना के 8 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। हड़ताल के दौरान, आपातकालीन और गंभीर देखभाल सहित सभी अस्पताल सेवाएं निलंबित रहेंगी।

बता दें कि जीटीबी अस्पताल के नर्सों ने अपनी मांगों को लेकर गत 10 दिसंबर को अस्पताल के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार को नोटिस दिया था। उनकी मांगों में लंबित सेवा, वित्तीय मामलों को और नर्सिंग अधिकारियों की भारी कमी को दूर करना, अस्पताल के विस्तार और नए विभागों की स्थापना के साथ, नर्सिंग स्टाफ की भर्ती की कमी जैसी मांगे शामिल है। नर्स एसोसिएशन के मुताबिक हम नर्सों के लिए बेहतर कामकाजी माहौल और रोगियों के लिए बेहतर देखभाल सुनिश्चित करने के लिए इन मुद्दों को हल करने के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img