Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Punjab : सरकार का बड़ा कदम, आंगनवाड़ी वर्करों के कल्याण पर फोकस, जल्द मिलेंगे स्मार्टफोन

Chandigarh News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार जहाँ हर वर्ग के कल्याण के लिए कदम उठा रही है, वहीं आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की सुविधाओं और भलाई पर भी विशेष ध्यान दे रही है। यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज पंजाब सिविल सचिवालय में विभिन्न आंगनवाड़ी यूनियनों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक के दौरान दी।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार जल्द ही आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों को स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की उनकी मांग पूरी करेगी, ताकि आंगनवाड़ी स्तर पर कार्य और भी प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से किया जा सके। इसके साथ ही सरकार वेतन वृद्धि, मोबाइल भत्ते में बढ़ोतरी और अन्य मांगों पर भी गंभीरता से विचार कर रही है।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से जायज़ मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा, ताकि आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ सेवा देने के लिए प्रेरित हों।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की विभिन्न मांगों को बहुत ध्यानपूर्वक सुना गया है। जिन मांगों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा, जबकि जिन मुद्दों पर निर्णय सरकार स्तर पर लिया जाना है, उनकी प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जाएगी।

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी बताया कि आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी, ताकि सभी रिक्त पदों को भरा जा सके और सेवाओं की गुणवत्ता को और मजबूत बनाया जा सके।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी यूनियनों ने मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और मंत्री डॉ. बलजीत कौर का विशेष धन्यवाद किया कि उन्होंने वर्करों और हेल्परों की कई महत्वपूर्ण मांगों — जैसे पिछले महीनों का वेतन एरियर जारी करना, भर्ती प्रक्रिया शुरू करना, तथा मृत्यु या गंभीर बीमारी की स्थिति में आश्रितों को रोजगार देने हेतु नियमों में संशोधन जैसी मांगों को सकारात्मक रूप से स्वीकार किया है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि महिला एवं बाल विकास प्रणाली को सशक्त बनाने में आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सरकार उनके अधिकारों व सुविधाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास प्रताप, निदेशक शेना अग्रवाल, उप निदेशक अमरजीत सिंह, सुखदीप सिंह और विभाग के अन्य अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें