Noida protest: नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, पीएम-सीएम के घेराव से पहले सौंपा ज्ञापन

Noida protest: नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, पीएम-सीएम के घेराव से पहले सौंपा ज्ञापन

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच रास्ते में ही रोक दिया। स्थानीय समस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच इस दौरान तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी देखने को मिली।

जानकारी के अनुसार, जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला को पिछले तीन दिनों से उनके बिसरख स्थित आवास पर नजरबंद रखा गया था। इसके बावजूद शनिवार सुबह से ही उनके आवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जेवर एयरपोर्ट के सभा स्थल की ओर कूच करने का ऐलान किया।

जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़े, भारी पुलिस बल ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिससे पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। हालात को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद एसीपी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता शुरू की।

काफी देर तक चली बातचीत के दौरान एसीपी ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोका। वहीं कांग्रेस नेताओं का कहना था कि उनका आंदोलन किसानों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं को लेकर है और इसे दबाया नहीं जा सकता।

घंटों चली जद्दोजहद के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक विरोध दर्ज कराते हुए अपना ज्ञापन एसीपी पवन कुमार को सौंप दिया। जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने चेतावनी दी कि यदि किसानों, प्रवासियों, युवाओं और आम जनता की समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जेवर एयरपोर्ट जैसे बड़े विकास कार्यों को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल कर रही है, जबकि जमीनी समस्याओं जैसे किसानों का शोषण, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं की कमी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पुलिस पर भी विरोध की आवाज को दबाने के लिए बल प्रयोग करने का आरोप लगाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। घटना के बाद क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img