हिमाचल प्रदेशराज्य

Himachal Tourism Development: पर्यटन विकास परियोजनाओं पर 2350 करोड़ रुपये खर्च कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

Himachal Tourism Development: पर्यटन विकास परियोजनाओं पर 2350 करोड़ रुपये खर्च कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश में पर्यटन को सशक्त बनाने के लिए एशियन विकास बैंक (एडीबी) के सहयोग से 2350 करोड़ रुपये की विभिन्न पर्यटन विकास परियोजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने सोमवार को शिमला में एडीबी समर्थित पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि एडीबी के सहयोग से ट्रेंच-1 में 1620 करोड़ रुपये तथा ट्रेंच-2 में 730 करोड़ रुपये की परियोजनाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य विश्व-स्तरीय गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किए जाएं।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल पर्यटन को एक मजबूत ब्रांड के रूप में विकसित करने के लक्ष्य से काम कर रही है। पर्यटन विकास से न केवल राज्य की आर्थिकी सुदृढ़ होगी बल्कि रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। प्रदेश में विभिन्न हेलीपोर्ट निर्माणाधीन हैं तथा कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार कार्य भी प्रगति पर है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित किया जा रहा है। पालमपुर और नगरोटा बगवां में एडीबी के सहयोग से 77.70 करोड़ रुपये की परियोजनाएं चलाई जा रही हैं। पालमपुर में एचआरटीसी बस स्टैंड के समीप मल्टीलेवल पार्किंग, पुरानी सब्जी मंडी के पास पार्किंग, कैफे, कॉफी शॉप, पुस्तकालय व रीडिंग रूम, न्यूगल कैफे का जीर्णोद्धार तथा सड़कों के सुधार कार्य किए जा रहे हैं।

नगरोटा बगवां में सड़कों के सुधार, ड्रेन व डक्ट निर्माण, पुराने बस अड्डे का सौंदर्यकरण, क्लॉक टावर, गांधी ग्राउंड, नारदा-शारदा मंदिर, मटौर गार्डन, बरोह, मेला ग्राउंड और गुरुद्वारा श्री पौड साहिब के सौंदर्यकरण सहित कई कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिले के श्री बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर में 51.09 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना विस्तार, धर्मशाला में 33.78 करोड़ रुपये से आइस स्केटिंग व रोलर स्केटिंग रिंक, कुल्लू में 20.57 करोड़ रुपये और मनाली में 36.19 करोड़ रुपये की लागत से वेलनेस सेंटर तथा कुल्लू के नग्गर कैसल के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार पर 8.63 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अलावा शिमला और मनाली में आइस स्केटिंग रिंक, हमीरपुर के नादौन में राफ्टिंग कॉम्प्लेक्स, नगरोटा बगवां में वेलनेस सेंटर व म्यूजिकल फाउंटेन, साहसिक खेल केंद्र, छात्रावास और अन्य जन-सुविधाओं का निर्माण भी एडीबी के सहयोग से किया जाएगा।

बैठक में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आर.एस. बाली ने पर्यटन विकास बोर्ड के अंतर्गत चल रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बैठक में प्रधान सचिव पर्यटन देवेश कुमार, सचिव आशीष सिंहमार, निदेशक पर्यटन विवेक भाटिया, परियोजना निदेशक विवेक महाजन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players