Thursday, 29 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- मुख्यमंत्रीBulandshahar : बुलंदशहर में विधायक प्रदीप चौधरी ने निकाली किसान सम्मान संकल्प ट्रैक्टर रैलीBulandshahar : बुलंदशहर में गरजे आकाश आनंद, बोले – अखिलेश रंग बदलने में माहिर और राहुल कंफ्यूज नेताLucknow : इन्वेस्टमेंट, इनोवेशन एवं इंडस्ट्री का प्रमुख केंद्र बन रहा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्रीLucknow : योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट नौ वर्षों में 15 गुना से अधिक बढ़ाLucknow : सीएम योगी के प्रयासों से 30 साल बाद मीरजापुर का जरगो बांध पानी से लबालब, किसान गदगदLucknow : योगी सरकार की पहल, दिवाली पर ‘एक दीया गोमाता के नाम’ अभियान, युवा लेंगे गो संरक्षण का संकल्पLucknow : योगी सरकार का विकसित भारत-2047 के लिए स्वच्छ और किफायती ऊर्जा व्यवस्था पर जोर

उत्तर प्रदेश : मौनी अमावस्या पर ब्रजघाट में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, प्रशासन रहा पूरी तरह मुस्तैद

Hapur News : मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी ब्रजघाट में गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। गंगा घाटों पर सुबह से ही आस्था का जनसैलाब देखने को मिला, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए।

दरअसल, शनिवार की शाम से ही साधु संतों और श्रद्धालुओं का ब्रजघाट पहुंचना शुरू हो गया था, जो रविवार शाम तक लगातार जारी रहेगा। भारी भीड़ के चलते होटल और धर्मशालाओं के सभी कमरे फुल हो गए हैं। वहीं मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली और गाजियाबाद की ओर आने जाने वाले मार्गों पर जाम की स्थिति न बने इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा।

जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शनिवार को गंगा नगरी का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। उन्होंने घाटों पर तैनात गोताखोरों से बातचीत कर गंगा में लगाए गए बैरिकेड्स की जांच की और नगर पालिका को साफ सफाई व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए थे।

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि घाटों पर जेबकतरों और झपटमारों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला कांस्टेबलों को विशेष रूप से लगाया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम से बचाव के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

एसडीएम श्रीराम सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है, ताकि स्नान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में गंगा स्नान कर सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें