Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
थाना फेस-2 पुलिस में एक बड़ी कार्रवाई में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

अमर सैनी

नोएडा। थाना फेस-2 पुलिस में एक बड़ी कार्रवाई में एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फेस-2 थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश घायल हो गए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी के अनुसार, सेक्टर-82 कट भंगेल पर रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों की पहचान हरियाणा के पलवल जिले के निवासी हनीफ (32) और शकील (25) के रूप में हुई है। इनके पास से 26 विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड, दो अवैध देशी तमंचे (.315 बोर), चार कारतूस (दो खोखा, दो जिंदा) और एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

कई मुकदमे दर्ज
पकड़े गए बदमाशों में से हनीफ के खिलाफ बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर और गुरुग्राम में कई मामले दर्ज हैं। ये अपराधी एनसीआर क्षेत्र में लोगों की मदद के बहाने उनके एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करते थे। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह अत्यंत सक्रिय था और एनसीआर क्षेत्र में कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि मामले की गहन जांच जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *