Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Delhi Crime: रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी से सवारियों को लूटने वाले गिरोह का सरगना वसीम गिरफ्तार

Delhi crime news,railway robbery Delhi,ISBT

Delhi Crime: रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी से सवारियों को लूटने वाले गिरोह का सरगना वसीम गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी से सवारियों को ऑटो में बिठाकर रास्ते में लूटने वाले एक शातिर गिरोह के सरगना वसीम उर्फ बंदर उर्फ छोटे को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की उम्र 54 वर्ष बताई गई है और वह पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके के चंदर विहार का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था और उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरोह ने 28 सितंबर को महरौली जाने के दौरान एक महिला यात्री को निशाना बनाया था। महिला बस से उतरकर ऑटो रिक्शा लेने वाली थी, तभी आरोपियों ने उसे अपने जाल में फंसाया और रास्ते में उसके आभूषण और नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को लाजपत नगर के पास छोड़कर फरार हो गए थे। इसी तरह पांच दिसंबर को गिरोह ने पालम जा रहे एक परिवार को ऑटो में बैठाया और उनसे आभूषणों के साथ करीब चार लाख रुपये की नकदी लूट ली। इस मामले में भी पीड़ित परिवार को लाजपत नगर के पास छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

डीसीपी क्राइम आदित्य गौतम के अनुसार इन घटनाओं के बाद क्राइम ब्रांच ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। एसीपी रमेश लांबा की देखरेख में इंस्पेक्टर सतेंद्र खारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके आधार पर आरोपी वसीम की पहचान की गई। इसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे दबोच लिया।

जांच में यह भी सामने आया है कि वसीम लूट, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े कुल नौ मामलों में पहले से शामिल रहा है। हाल ही में आईपी एस्टेट थाना क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये की बड़ी लूट में भी वह अपने साथियों के साथ शामिल था। इस मामले में उसे पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। क्राइम ब्रांच अब उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने दिल्ली के किन-किन इलाकों में इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें