Delhi: यमुना खादर में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में हुआ बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

Delhi: यमुना खादर में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में हुआ बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा जिले के यमुना खादर में एक युवक का शव संदिग्ध स्थिति में बरामद हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. मृतक की पहचान जाकिर के रूप में की गई है. जानकारी के मुताबिक युवक गीता कॉलोनी इलाके के लाहौर कॉलोनी का रहने वाला था. शाहदरा जिला पुलिस के एडिशनल डीसीपी विष्णु कुमार ने बताया कि आज सुबह 10:30 को गांधीनगर थाना क्षेत्र के यमुना खादर में युवक का शव मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद ही गांधीनगर थाने की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया. मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए.

आसपास पूछताछ करने पर शव की पहचान नहीं हो पाई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा कर पहचान का प्रयास शुरू किया गया. पुलिस ने गुमशुदा लोगों की लिस्ट खंगाली, जिससे मृतक की पहचान हो सकी. पूछताछ में पता चला कि मृतक जाकिर नशे का आदि था और नशे की पूर्ति करने के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहता था.

उसके खिलाफ चोरी के कई मुकदमे भी दर्ज हैं. पुलिस का कहना है कि मृतक के मौत की वजह का पता नहीं चल पाया है. पोस्टमार्टम के बाद ही युवक की मौत की वजह का पता चल पाएगा.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img