Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान

स्कूल, नर्सिंग होम और अस्पताल खोलने का मौका

स्कूल, नर्सिंग होम और अस्पताल खोलने का मौका
प्राधिकरण ने संस्थागत श्रेणी के 12 भूखंडों की योजना लॉन्च की है। इन भूखंडों में स्कूल, नर्सिंग होम, अस्पताल और व्यावसायिक शिक्षण संस्थान खोले जा सकेंगे

अमर सैनी

नोएडा। प्राधिकरण ने संस्थागत श्रेणी के 12 भूखंडों की योजना लॉन्च की है। इन भूखंडों में स्कूल, नर्सिंग होम, अस्पताल और व्यावसायिक शिक्षण संस्थान खोले जा सकेंगे। इनमें सबसे ज्यादा छह भूखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान के हैं। योजना में पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्तूबर से शुरू होगी और आखिरी तारीख 14 नवंबर है। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के माध्यम से किया जाएगा। आवंटन के एक माह के अंदर कब्जा दे दिया जाएगा।

प्राधिकरण के मुताबिक लॉन्च की गई संस्थागत श्रेणी की योजना में सेक्टर नॉलेज पार्क-5 में हायर सेकेंडरी स्कूल के दो भूखंड, सेक्टर-म्यू और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-10 में अस्पताल के दो भूखंड, सेक्टर ईटा-2 में नर्सिंग होम के लिए एक भूखंड, सेक्टर नॉलेज पार्क-1 में पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट के लिए एक भूखंड और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर टेकजोन-4 में व्यावसायिक शिक्षण संस्थान/एजूकेशनल्स के छह भूखंडों में से चार भूखंड और नॉलेज पार्क-5 और एक में एक-एक भूखंड स्थित हैं। भूखंडों का क्षेत्रफल 1,000 वर्गमीटर से लेकर 10,000 वर्गमीटर तक है। इस योजना में प्रोसेसिंग फीस जमा करने की अंतिम तारीख 16 नवंबर है। वहीं, फाइनल डॉक्यूमेंट सबमिट करने की आखिरी तारीख 18 नवंबर है। इन भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकते हैं। प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने बताया कि निवेशकों की मांग और शहरवासियों की जरूरत को देखते हुए संस्थागत श्रेणी के भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी गई है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा। इन भूखंडों के आवंटन से लोगों को घर के नजदीक ही अस्पताल, स्कूल और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों की सुविधा मिल जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *