Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास, हापुड़ कोर्ट ने सुनाया फैसलाHapur News : हापुड़ के पूठ गांव में मेड़ जोतने को लेकर हंगामा, ट्रैक्टर से रौंदने की कोशिश करने वाला गिरफ्तारLucknow : योगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सव, किसानों-व्यापारियों का होगा सम्मानLucknow : टेक्नोलॉजी की पावर से अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी गांवों के विकास की योजनाएंHaryana Sports Awards:  पदक कुछ क्षणों में गले में डलता है, लेकिन उसे हासिल करने के लिए खिलाड़ी अपना जीवन लगा देता है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन संघर्ष और राष्ट्र सेवा की यात्रा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : बच्चों की सेहत और पोषण की प्रहरी बनी योगी सरकार, भोजन परोसने से पहले गुणवत्ता जांचने की व्यवस्थाLucknow : बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत- मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में जमीन कारोबारी से हड़पे 1.83 करोड़ रुपये, अब मिल रही धमकी

Hapur News : पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मठ मलियान निवासी प्रशांत बंसल ने बीच पट्टी निवासी एक व्यक्ति पर 1.83 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, धमकी और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित व पंकज अग्रवाल दोनों जमीन का कारोबार करते थे। आपसी लेनदेन में विवाद होने पर 20 नवंबर 2024 को समझौता किया गया, इस समझौते में पंकज अग्रवाल ने स्वीकार किया कि उसने प्रशांत से 35 लाख रुपये का व्यापारिक लेनदेन, 94 लाख रुपये जमीन कारोबार के लिए व 54 लाख रुपये मुनाफे में हिस्सेदारी के रूप में लिए हैं। कुल रकम 1.83 करोड़ रुपये बनती है, जिसे वह 28 फरवरी तक लौटाने को तैयार हुआ था।

आरोपी ने दी धमकी

आरोप है कि पंकज अग्रवाल ने उसकी मां गीता बंसल व पिता नरेंद्र बंसल से भी मुनाफे का झांसा देकर कुल 64.80 लाख रुपये बैंक खातों के माध्यम से ले लिए। जब वह रकम वापस मांगने गया तो 10 मार्च को पंकज ने गाली गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और असामाजिक तत्वों को बुलाकर हमला कराने की कोशिश की। पीड़ित ने पुलिस को बैंक स्टेटमेंट और समझौते की प्रति भी सौंपी है।

क्या बोली पुलिस

पिलखुवा सर्किल की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गंभीरता से जांच कराई जा रही है। प्राप्त दस्तावेजों व साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें