Police Encounter Case: पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार आरोपी सचिन पांचाल को मिली जमानत

Police Encounter Case: पुलिस मुठभेड़ मामले में फरार आरोपी सचिन पांचाल को मिली जमानत

वर्ष 2022 में सूरजपुर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ के मामले में फरार चल रहे आरोपी सचिन पांचाल को जिला अदालत से जमानत मिल गई है। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद आरोपी को राहत दी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 2 मई 2022 को भट्टा गोलचक्कर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान पुलिस ने मुकेश उर्फ मुक्की और गजेंद्र उर्फ गज्जू को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध हथियार भी बरामद किए थे। बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी सचिन पांचाल मौके से फरार हो गया था।

बाद में पुलिस विवेचना पूरी होने पर सचिन पांचाल के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने अदालत को बताया कि आरोपी को घटनास्थल से गिरफ्तार नहीं किया गया था और मामले के अन्य सहआरोपी पहले ही जमानत पर रिहा हो चुके हैं।

बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि विवेचना पूरी हो चुकी है और आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है, इसलिए आरोपी को भी जमानत का लाभ मिलना चाहिए। वहीं अभियोजन पक्ष ने अदालत में तर्क दिया कि आरोपी पर पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का गंभीर आरोप है, इसलिए उसे जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अध्ययन करने के बाद अदालत ने पाया कि मामले में आरोपपत्र दाखिल हो चुका है और अन्य सहआरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी है। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी सचिन पांचाल को जमानत दे दी।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img