चंद्रशेखर आजाद आज कानपुर देहात का दौरा करेंगे, पुलिस अलर्ट पर

अमर सैनी

नोएडा। रबूपुरा के भीकनपुर गांव में दलित समाज पर हुए हमले के मामले में राजनीति गरमा सकती है। गांव में अभी भी तनाव है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण मंगलवार को गांव पहुंचेंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। भीम आर्मी चीफ के गांव में पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन सतर्क हो गया है। हालांकि गांव में पुलिस बल तैनात है।

भीकनपुर गांव में शुक्रवार सुबह ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने पथराव और फायरिंग की। गोली लगने से युवक कमल की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। इनका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद दलित समाज में गुस्सा है। इस घटना पर बसपा सुप्रीमो, प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने दुख जताया था। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को भीकनपुर गांव पहुंचेंगे और पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। दलित समुदाय पर हुए हमले को लेकर आजाद समाज पार्टी सरकार से पीड़ित परिवार की मदद की मांग करेगी। आजाद समाज पार्टी ने हमले में मारे गए युवकों के परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा और घायलों के इलाज के लिए 20-20 लाख रुपये देने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील प्रधान ने बताया कि मंगलवार सुबह 10:30 बजे कार्यकर्ता जीरो प्वाइंट पर एकत्र होंगे। यहां से सांसद चंद्रशेखर आजाद गांव पहुंचेंगे। सांसद चंद्रशेखर आजाद के मंगलवार को भीकनपुर गांव पहुंचने की सूचना पर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। रबूपुरा कोतवाली पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस इस घटना में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर सकी है। बाकी आरोपी अभी फरार हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img