Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

सोसाइटी के सफाई और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर

सोसाइटी के सफाई और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माइवुड्स सोसाइटी में मंगलवार को सफाई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर बैठ गए।

अमर सैनी
नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित महागुण माइवुड्स सोसाइटी में मंगलवार को सफाई कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने प्रबंधन पर एक महीने से वेतन न देने का आरोप लगाया। हड़ताल की वजह से सोसाइटी में साफ सफाई और अन्य कार्य बाधित हुए।

महागुन माइवुड्स सोसाइटी में सफाई कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के कारण हड़ताल शुरू कर दिया। दोपहर बाद सुरक्षाकर्मी भी गेट पर एकत्रित हो गए। कर्मचारियों को कहना है कि प्रबंधन ने एक महीने का वेतन नहीं दिया। दीपावली का त्योहार नजदीक है। प्रबंधन से लगातार गुजारिश कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। अब जब तक प्रबंधन वेतन नहीं देगा, काम शुरू नहीं किया जाएगा।

वहीं, निवासियों का आरोप है कि प्रबंधन सोसाइटी के रखरखाव में लापरवाही बरत रहा है। हर महीने समय से मेंटेनेंस शुल्क का भुगतान किए जाने पर कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया जा रहा। इससे सोसाइटी में साफ सफाई व्यवस्था और अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं। सुरक्षाकर्मी भी टावरों में ड्यूटी छोड़कर गेट पर एकत्रित हो गए हैं। इससे लोगों को सुरक्षा की चिंता सता रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *