Karate Championship: 32 राज्यों को पछाड़ अंशिका, आराध्या और हर्ष बने राष्ट्रीय चैंपियन

Karate Championship: 32 राज्यों को पछाड़ अंशिका, आराध्या और हर्ष बने राष्ट्रीय चैंपियन

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित केआईओ नेशनल कराटे चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे 16 खिलाड़ियों में से तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर आगामी साउथ एशियन कराटे गेम्स 2026 के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है।

सब-जूनियर वर्ग में 25 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अंशिका यादव, 25 किलोग्राम से कम भार वर्ग में आराध्या गुप्ता और हर्ष कुमार ने गोल्ड मेडल जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की। तीनों खिलाड़ियों ने देशभर के 32 राज्यों से आए खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज की।

खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन वर्ष 2026 में बांग्लादेश में होने वाली साउथ एशियन कराटे फेडरेशन चैंपियनशिप के लिए किया गया है। इस उपलब्धि के बाद जिले के खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी का माहौल है।

कराटे वेलफेयर एसोसिएशन गौतमबुद्ध नगर के महासचिव कमल थापा और एसोसिएशन के प्रेसीडेंट संजय शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भी खिलाड़ी देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

स्थानीय लोगों और खिलाड़ियों के परिवारों ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है। खिलाड़ियों की सफलता को जिले के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img