Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सिरसा इंटरचेंज पर बने ट्रकर्स प्वाइंट का निरीक्षण

सिरसा इंटरचेंज पर बने ट्रकर्स प्वाइंट का निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास स्थित ट्रकर्स प्वाइंट पर नवनिर्मित ढाबा और दुकानों का निरीक्षण किया

अमर सैनी

नोएडा।ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने सोमवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास स्थित ट्रकर्स प्वाइंट पर नवनिर्मित ढाबा और दुकानों का निरीक्षण किया। मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के साथ ही दुकानों की गुणवत्ता भी जांची। इसी महीने ई-नीलामी के जरिए दुकानों का आवंटन किया जाएगा।

प्राधिकरण ने ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा इंटरचेंज के पास ट्रकर्स प्वाइंट विकसित किया है। ट्रक चालकों की सुविधा के लिए यहां एक ढाबा और दस दुकानें बनाई गई हैं। निर्माण पूरा होने के बाद अब इनके आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
प्राधिकरण ने 20 सितंबर को इस योजना का शुभारंभ किया था। इस योजना में बड़ी संख्या में लोगों ने पंजीकरण कराया था। ई-नीलामी के जरिए आवंटन की तैयारी चल रही है। योजना के लिए आवेदन करने वाले कुछ लोगों ने शिकायत की है कि ट्रकर्स प्वाइंट पर बनी दुकानों और ढाबों की गुणवत्ता ठीक नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष कुमार द्विवेदी ने संबंधित वर्क सर्किल के अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एसीईओ ने कहा कि ट्रकर्स प्वाइंट पर ट्रक चालकों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *