कैंटीन में अधिक दाम पर सिगरेट बेचने का विरोध करने पर युवक को पीटा

अमर सैनी

नोएडा। पुराना कोर्ट वाइन शॉप के पास कैंटीन में 10 रुपये की सिगरेट 20 रुपये में बेचने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने फेज-2 थाने में शराब की दुकान के सेल्समैन और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कुलेसरा गांव निवासी सचिन उपाध्याय ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अक्टूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे वह पुराना कोर्ट वाइन शॉप के पास कैंटीन में सिगरेट खरीदने गया था। वहां दुकानदार कहने लगा कि वह 10 रुपये की सिगरेट 20 रुपये में बेचेगा। पीड़ित ने अधिक दाम पर सिगरेट बेचने का विरोध किया तो आरोपी दुकानदार ने गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित ने विरोध किया तो आरोपी ने इशारा करके शराब की दुकान पर मौजूद सेल्समैन समेत आठ-नौ लोगों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा। इतना ही नहीं आरोपियों ने प्लास्टिक के पाइप और डंडों से पीड़ित की बुरी तरह पिटाई की। थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत पर कैंटीन संचालक व अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img