उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा के फिटजी में ED की रेड

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा।प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनि लॉड्रिंग के मामले में फिटजी कोचिंग संस्थान के खिलाफ नोएडा समेत कई स्थानों पर छापेमारी की है। हाल ही में संस्थान द्वारा अपने कोचिंग सेंटर अचानक बंद किए जाने से लगभग 12,000 छात्र प्रभावित हुए हैं।ईडी का ये सर्व संस्थान, इसके प्रमोटर डी.के. गोयल और अन्य संबंधित व्यक्तियों से जुड़े दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम स्थित कुल आठ ठिकानों पर है।

धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत ये सर्च की जा रही है। इनके खिलाफ नोएडा, मेरठ के अलावा कई अन्य शहरों में मुकदमा दर्ज किया गया था। दरअसल, जनवरी 2025 में अचानक FIIT JEE के कई सेंटर बिना किसी सूचना के बंद हो गए थे।ED के मुताबिक पैरेंट्स ने पूरे साल के लिए एडवांस पेमेंट किया था। लेकिन FIIT JEE वालों ने उन्हें सेंटर बंद होने की जानकारी नहीं दी। इससे 12 हजार छात्रों का भविष्य खतरे में पड़ गया।ED के अनुसार कोचिंग सेंटर से लिए गए पैसे को गलत तरीके से इस्तेमाल किया गया। अब ED इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। ताकि पता चल सके कि पैसे का गलत इस्तेमाल कैसे और क्यों किया गया। ये पैसा डायवर्ट किया गया।साथ ही कही और प्रोजेक्ट में लगाया गया। हवाला के एंगल से भी ईडी मामले की जांच कर रही है। इस दौरान ईडी को अहम दस्तावेज और डिजिटल दस्तावेज मिले है। जिनको जब्त किया गया है।

5 से 6 लाख तक वसूली फीस

बता दें कि FIITJEE के अचानक बंद होने पर पैरेट्स ने गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि संस्थान ने पहले 5-6 लाख रुपए फीस वसूली और फिर अचानक कोचिंग बंद कर दी। रातों-रात टीचर्स ने इस्तीफा दे दिया और छात्रों की पढ़ाई अधर में लटक गई।प्रोटेस्ट कर रहे अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि अब उसी सेंटर को एक फ्रेंचाइजी के जरिए फिर से शुरू किया गया है, जिसे लेकर अभिभावकों में भारी नाराजगी थी।

https://youtu.be/MRqta2e0rO4

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img