गे-डेटिंग ऐप के जरिए करते थे दोस्ती, फिर घर बुलाकर किया गंदा काम, दो गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्रिंडर’ के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करने वाले दो आरोपियों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समलैंगिक डेटिंग ऐप ‘ग्रिंडर’ के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। ये आरोपी पीड़ितों को मिलने के लिए बुलाते थे। उसके बाद समलैंगिक संबंध बनाते और फिर उनकी अश्लील वीडियो बनाकर मोटी रकम की मांग करते थे। यह कार्रवाई फेस-2 थाना पुलिस ने की है।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक पीड़ित युवक की शिकायत पर की गई। युवक ने बताया कि उसकी कुछ लोगों से ‘ग्रिंडर’ ऐप के जरिए दोस्ती हुई थी। जिन्होंने उसे मिलने के लिए बुलाया। मुलाकात के बाद आरोपी उसे समलैंगिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बनाने लगे। इसके बाद उसे वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर मोटी रकम की मांग की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक और किशोर कुमार राघव नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपियों ने ‘ग्रिंडर’ ऐप के माध्यम से कई लोगों को अपने जाल में फंसाया था। वे एक ही तरीके से लोगों को दोस्ती का झांसा देकर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे और उनसे मोटी रकम वसूलते थे। पुलिस इस मामले में अन्य पीड़ितों की तलाश कर रही है। उम्मीद है कि जल्द ही और भी मामलों का पर्दाफाश हो सकता है।

डीसीपी की लोगों से अपील

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि समलैंगिक डेटिंग ऐप्स के माध्यम से होने वाली धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसलिए लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और अन्य संभावित पीड़ितों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे इस गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ा जा सके। मामले में तेजी से जांच और सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img