Delhi Crime: गैंगवार के चलते दिल्ली में होने वाली हत्या की वारदात को दिल्ली पुलिस ने किया नाकामयाब

Delhi Crime: गैंगवार के चलते दिल्ली में होने वाली हत्या की वारदात को दिल्ली पुलिस ने किया नाकामयाब

रिपोर्ट, हेमंत कुमार

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने काला जठेड़ी गैंगस्टर के 2 शूटर्स अंकित बकौली गांव के फहने वाला है जबकि राहुल कुमार नरेला का रहने वाला है को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक ये दोनों विदेश में बैठे गैंगस्टर मोंटी मान के संपर्क में थे और दोनों सिग्नल ऐप के ज़रिए मोंटी मान सर कई बार बात कर चुके थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए दोनों बदमाशो को मोंटी मान ने रक शख्स की हत्या करने के लिए उसकी फ़ोटो भी शेयर की थी।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिस शख्स की हत्या करने की सुपारी दी गई थी। वो गैंगस्टर टिल्लू तजपुरिया गैंग से जुड़ा हुआ था। पूछताछ में गिरफ्तार हुए शूटर्स ने बताया कि मुंडका में अमित लाकड़ा की हत्या का बदला लेने के लिए ही इनको सुपारी दी गई थी क्योंकि टिल्लू तजपुरिया के शूटर्स ने ही अमित लाकड़ा की गोली मारकर हत्या की थी।

हालांकि दोनो की गिरफ्तारी के बाद आने वाले वक्त में गैंगवार के चलते होने वाली हत्या को वक़्त रहते नाकामयाब कर दिया है। फिलहाल पुलिस ने इनके पास से हथियार भी बरामद किया जिससे ये हत्या की वारदात को अंजाम देने वे थे। फिलहाल पुलिस अब ये जानने में जुटी है कि दिल्ली में ये लोग गैंग के और किन किन लोगों के संपर्क में थे।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img