Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Authority Seals Flats: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारत पर की सीलिंग कार्रवाई

Noida Authority Seals Flats
Noida Authority Seals Flats: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारत पर की सीलिंग कार्रवाई

Noida Authority Seals Flats: नोएडा प्राधिकरण ने अवैध निर्माणाधीन इमारत पर की सीलिंग कार्रवाई

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वाजिदपुर स्थित खसरा संख्या 168, 198 और 199 की भूमि पर अवैध रूप से बन रही बहुमंजिला इमारत पर सीलिंग की कार्रवाई की है। यह भूमि नोएडा प्राधिकरण की अर्जित और अधिसूचित जमीन है, जिस पर कुछ अतिक्रमणकर्ताओं ने बिना अनुमति के अवैध निर्माण कार्य शुरू किया था। प्राधिकरण ने अवैध निर्माण रोकने के लिए उत्तर प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र विकास अधिनियम 1976 की धारा 10 के तहत कई बार नोटिस जारी किए। इसके बावजूद, अतिक्रमणकर्ताओं ने निर्माण कार्य जारी रखा। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी 20 अगस्त 2024 को यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था, लेकिन इसका उल्लंघन कर निर्माण कार्य चलता रहा। प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमणकर्ताओं के प्रत्यावेदन को मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने 4 नवंबर 2024 को निरस्त कर दिया। इसके बाद भी निर्माण कार्य न रुकने पर विशेष कार्याधिकारी ने 26 दिसंबर 2024 को थाना-एक्सप्रेस वे के थानाध्यक्ष को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए।

निर्देशों की अवहेलना जारी रहने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने पुलिस बल के साथ मिलकर निर्माणाधीन इमारत को सील कर दिया। इस कार्रवाई के तहत थानाध्यक्ष, थाना-एक्सप्रेस वे (सेक्टर-135) को सीलिंग की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में यदि प्राधिकरण की अर्जित या अधिसूचित भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध निर्माण पाया जाता है तो उसे नियमानुसार ध्वस्त या सील कर दिया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें