उत्तर प्रदेश, नोएडा: गंदगी मिलने पर आस्था ग्रीन सोसाइटी के बिल्डर को नोटिस

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी में 200 से अधिक लोगों के बीमार होने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को यहां का निरीक्षण किया। टीम ने कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर रखरखाव विभाग (बिल्डर) के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। सोसाइटी में लोगों के बीमार होने का कारण दूषित पेयजल बताया जा रहा है। ग्रेनो प्राधिकरण ने यहां से पानी के नमूने भी जांच के लिए भेजे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी श्रुति वर्मा ने टीम के साथ सोसाइटी का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सोसाइटी में एसटीपी के ओवरफ्लो होने के कारण गंदा पानी बेसमेंट में भर गया था।

भूमिगत पानी की टंकी के ऊपर बनी दीवार में कई खिड़कियां बनाई गई हैं, लेकिन इसमें जाल नहीं लगाया गया। इस स्थिति में इसमें कोई भी जानवर आदि घुस सकता है, जिससे पानी दूषित होने की पूरी आशंका है। साथ ही, सोसाइटी में कई स्थानों पर कूड़े का ढेर भी मिला। इन पहलुओं को देखते हुए सोसाइटी के रखरखाव विभाग के महाप्रबंधक को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में इसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं होने पर महामारी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अब तक सोसाइटी में 230 लोग बीमार हो चुके सोसाइटी के चार टावरों में करीब 200 परिवार रहते हैं, जो कई दिनों से दूषित पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। सोसाइटी के लोगों के अनुसार पानी के सेवन से 230 लोग बीमार हो चुके हैं। सोमवार को भी सोसाइटी में 30 से अधिक लोग बीमार हुए। सोसाइटी के रहने वाले बिपिन सिंह ने बताया कि सोसाइटी में कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा। बेसमेंट में पानी भरा है। जगह-जगह पर जलभराव की समस्या है। एसटीपी का संचालन बंद है। स्वास्थ्य शिविर आज लगेगा स्वास्थ्य विभाग मंगलवार को सोसाइटी में शिविर लगाएगा। शिविर में मरीजों को डॉक्टर परामर्श और दवाएं देंगे। शिविर में आने वाले मरीजों के आधार पर भी इनकी सही संख्या सामने आएगी। इस दौरान पुराने मरीजों की भी जानकारी ली जाएगी। मरीजों की संख्या अधिक होने की स्थिति में शिविर का संचालन बुधवार को भी किया जाएगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img