सेक्टर-36 के निवासियों की समस्याएं अधिकारियों ने सुनीं

अमर सैनी

नोएडा। दिवाली के मौके पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्राधिकरण अधिकारियों ने सेक्टरों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। नोडल अधिकारी सनी यादव ने शनिवार को सेक्टर-36 का निरीक्षण किया। इस दौरान सेक्टरवासियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष सुजीत तिवारी ने बताया कि काफी समय से पेड़ों की छंटाई नहीं की गई है, जिससे सड़क पर अंधेरा रहता है। सेक्टर के अंदर कई जगह मलबा पड़ा हुआ है। शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उपाध्यक्ष सुनील प्रधान ने प्राधिकरण अधिकारियों को अवगत कराया कि कूड़ा उठाने वाली गाड़ी समय पर नहीं आती है, जिससे लोग इधर-उधर कूड़ा फेंक देते हैं। सेक्टर के अंदर आवारा पशुओं का भी आतंक है। सेक्टरवासियों ने सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और बाजार में पार्किंग की व्यवस्था करने की मांग की है। नोडल अधिकारी सनी यादव ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर प्रबंधक विजेंद्र कुशवाह, राजू शर्मा, नीरज सिंह, मोहित त्यागी, मुकेश कुमार, मनोज शर्मा, रोबिन शर्मा, मनीष आदि मौजूद रहे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img