Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, पूर्व ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

Greater Noida Crime: ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स में हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा, पूर्व ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड

रिपोर्ट: अमर सैनी

ग्रेटर नोएडा के पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र जेपी ग्रीन्स में हुई एक हाईप्रोफाइल चोरी की वारदात का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। बीटा-2 थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए इस सनसनीखेज मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लडपुरा गांव निवासी जितेन्द्र और उसके भाई जुगेन्दर के रूप में हुई है। हैरान करने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने वाला मास्टरमाइंड खुद पीड़ित का पूर्व ड्राइवर निकला।

घटना 10-11 जुलाई की रात की है, जब पीड़ित परिवार ने शिकायत दी कि उनके मकान का शीशा तोड़कर कोई अज्ञात शख्स घर में घुसा और वहां से लाइसेंसी पिस्टल, लाखों रुपये की नकदी और ज्वैलरी लेकर फरार हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। बीटा-2 थाने की टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली और सोसाइटी के CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों से गहन पूछताछ की गई।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिला कि पीड़ित परिवार के यहां पहले एक ड्राइवर काम करता था, जिसका नाम जितेन्द्र था। पूछताछ और फुटेज के मिलान के बाद शक की सुई जितेन्द्र पर जाकर टिक गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जितेन्द्र ने वारदात से पहले शराब पी, फिर जेपी ग्रीन्स के ऊंची दीवार फांदकर अंदर दाखिल हुआ। उसे परिसर की पूरी भौगोलिक जानकारी थी और वह सुरक्षा व्यवस्था में लगे बायोमैट्रिक सिस्टम को चकमा देकर सीधे उस फ्लैट तक पहुंच गया, जहां उसने पहले काम किया था। उसने लॉकर का सही-सही अंदाजा लगाते हुए कीमती सामान, लाइसेंसी पिस्टल और नकद चुराया और मोटरसाइकिल से फरार हो गया।

बीटा-2 थाना पुलिस ने 18 जुलाई को एक विशेष अभियान चलाकर दोनों भाइयों को कासना पुलिया के पास से धर दबोचा। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, घटना के समय पहनी गई टी-शर्ट, पेचकश, हथौड़ी के साथ-साथ इटली निर्मित लाइसेंसी पिस्टल, ₹2,02,500 नकद, 11 सोने के सिक्के और भारी मात्रा में चुराई गई ज्वैलरी बरामद कर ली।

फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या इन दोनों आरोपियों ने इससे पहले भी ऐसी कोई वारदात की थी या किसी बड़े गिरोह से जुड़े हुए हैं। बीटा-2 थाना प्रभारी का कहना है कि इलाके में हुई इस हाईप्रोफाइल चोरी के खुलासे के बाद लोगों को राहत मिली है और पुलिस सतर्कता से आगे की कार्रवाई कर रही है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें