Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Noida Double Decker Bus Check: नोएडा में अनधिकृत डबल डेकर बसों पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होंगी जब्त

noida double decker bus

Noida Double Decker Bus Check: नोएडा में अनधिकृत डबल डेकर बसों पर सख्ती, गड़बड़ी मिलने पर होंगी जब्त

नोएडा और आसपास के इलाकों में चल रही अनधिकृत डबल डेकर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बड़ा अभियान चलाने का फैसला लिया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जांच के दौरान यदि किसी बस में सुरक्षा मानकों की अनदेखी, ओवरलोडिंग या अन्य गड़बड़ियां मिलीं तो संबंधित बसों को तुरंत सीज किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि डबल डेकर बसों की वजह से पहले भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में भविष्य में हादसों को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जरूरी हो गई है।

परिवहन विभाग अब टूर एंड ट्रेवल्स कंपनियों की बसों की विशेष जांच करेगा। विभाग के अनुसार, कई बस संचालक अधिक मुनाफे के लालच में निर्धारित क्षमता से कहीं ज्यादा यात्रियों को बसों में बैठा लेते हैं। तीस से चालीस यात्रियों की क्षमता वाली बसों में हादसे के समय पचास से साठ यात्री तक पाए गए हैं। इसके अलावा बसों की छतों पर भारी मात्रा में सामान बांधा जाता है, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।

एआरटीओ प्रवर्तन डॉ. उदित नारायण पांडेय ने बताया कि जिले में चल रही डबल डेकर बसों का कोई स्पष्ट आधिकारिक रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है। अभियान के दौरान बसों की वास्तविक संख्या का भी पता लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी बसों की फिटनेस, परमिट, यात्रियों की संख्या और सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी।

गौरतलब है कि यमुना एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बसों से जुड़े कई हादसे सामने आ चुके हैं। दनकौर थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर बस ओवरटेक के दौरान पलट गई थी, जिसमें क्षमता से अधिक यात्री सवार थे। वहीं दिवाली के समय एक डबल डेकर बस में आग लगने की घटना ने भी लोगों को झकझोर दिया था। लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर नजर आ रहा है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें