Noida Development Authority: नोएडा विकास प्राधिकरण ने 13 निर्माणाधीन टॉवरों को सील किया

Noida Development Authority: नोएडा विकास प्राधिकरण ने 13 निर्माणाधीन टॉवरों को सील किया

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा विकास प्राधिकरण इन दिनों एक्शन मोड में नजर आता दिखाई दे रहा है। नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम प्राधिकरण के नियमों की अवेहलना करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज नोएडा विकास प्राधिकरण ने बिल्डर परियोजनाओं में 13 निर्माणाधीन टॉवर सील किए हैं। दरअसल, मानचित्र की वैधता समाप्त होने के बावजूद निर्माण करने पर तीन बिल्डर परियोजनाओं में निर्माणाधीन 13 टॉवरों को प्राधिकरण ने सील किए हैं। इसके साथ ही एक क्लब हाउस और स्टोर को भी सील किया है। प्राधिकरण के सीईओ के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से बिल्डरों में हड़कंप मच गया है।

नोएडा विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉक्टर लोकेश एम ने बताया कि चार ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के स्वीकृत मानचित्र की वैधता समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी भवन नियमावली के प्रावधानों के विपरीत और पट्टा प्रलेख की नियम शर्तों को ताख पर रख कर परियोजनाओं में निर्माण कार्य किया जा रहा था। सीईओ ने आगे बताया कि नोएडा विकास प्राधिकरण की टीम ने सेक्टर-168 स्थित थ्रीसी ग्रुप के लोट्स जिंग प्रोजेक्ट में सात निर्माणाधीन टॉवर और क्लब हाउस को सील कर दिया है। सेक्टर-135 स्थित टुडे होम्स के प्रोजेक्ट राइज रेजिडेंसी में तीन टॉवर और एक स्टोर को सील किया है। इसके साथ ही सेक्टर-110 स्थित ग्रेनाइट गेट प्रॉपर्टीज के लोट्स पनाचे प्रोजेक्ट के तीन टॉवरों को सील कर दिया है।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img