Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Automated Puzzle Parking: नोएडा सेक्टर-63 में बनेगी जिले की पहली ऑटोमेटेड पजल पार्किंग, 100 गाड़ियों की क्षमता

Noida Automated Puzzle Parking Sector 63

Noida Automated Puzzle Parking: नोएडा सेक्टर-63 में बनेगी जिले की पहली ऑटोमेटेड पजल पार्किंग, 100 गाड़ियों की क्षमता

रिपोर्ट: अजीत कुमार

नोएडा जिले को जल्द ही आधुनिक पार्किंग सुविधा मिलने जा रही है। सेक्टर-63 में जिले की पहली ऑटोमेटेड पजल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए राम रत्ना एजेंसी का चयन कर लिया है और अगले एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना लगभग एक वर्ष में बनकर तैयार होगी। प्रस्तावित पजल पार्किंग में करीब 100 गाड़ियों को खड़ा करने की क्षमता होगी। इस व्यवस्था को विशेष रूप से उन इलाकों के लिए डिजाइन किया गया है जहां पार्किंग की कमी के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है।

ऑटोमेटेड पजल पार्किंग एक विशेष मैकेनिकल सिस्टम पर आधारित होती है, जो पजल गेम की तरह काम करती है। इसमें प्लेटफॉर्म ऊपर-नीचे और दाएं-बाएं मूव करते हैं, जिससे सीमित जगह में अधिक वाहनों को पार्क किया जा सकता है। इस तकनीक की मदद से केवल 3 से 6 मिनट में वाहन पार्क किया जा सकेगा, जबकि पारंपरिक बहुमंजिला पार्किंग में यही प्रक्रिया 10 से 15 मिनट तक लेती है।

सेक्टर-63 में प्रस्तावित पजल पार्किंग 4 से 6 मंजिला होगी। प्रत्येक तल पर लगभग 25 कारों को पार्क करने की व्यवस्था की जाएगी। इससे औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों वाले इस क्षेत्र में ट्रैफिक दबाव कम करने में मदद मिलेगी।

प्राधिकरण की योजना के अनुसार, पहले चरण में सेक्टर-63 में यह सुविधा विकसित की जाएगी। इसके बाद दूसरे चरण में सेक्टर-15 और सेक्टर-124 में भी ऑटोमेटेड पजल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इन क्षेत्रों में लंबे समय से पार्किंग की समस्या बनी हुई है, जिसके कारण सड़कों पर अवैध पार्किंग और जाम की स्थिति आम हो गई है।

नोएडा प्राधिकरण का मानना है कि इस आधुनिक पार्किंग प्रणाली के लागू होने से न केवल जगह की बचत होगी, बल्कि ट्रैफिक प्रबंधन भी बेहतर होगा। साथ ही, वाहन चालकों को सुरक्षित और तेज पार्किंग सुविधा मिलेगी।

इस परियोजना को स्मार्ट सिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। यदि यह मॉडल सफल रहता है, तो भविष्य में शहर के अन्य व्यस्त इलाकों में भी इसी तरह की पार्किंग प्रणाली विकसित की जा सकती है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें