Delhi Fire: शाहदरा की झुग्गी बस्ती और कबाड़ गोदाम में लगी आग पर पाया गया काबू

Delhi Fire: शाहदरा की झुग्गी बस्ती और कबाड़ गोदाम में लगी आग पर पाया गया काबू

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा के रानी गार्डन इलाके की झुग्गी बस्ती में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग ने न सिर्फ झोपड़ियों को बल्कि पास के एक कबाड़ गोदाम को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर अधिकारी यशवंत सिंह मीना ने बताया कि उन्हें आग लगने की सूचना देर रात 12:06 और 12:07 बजे के बीच मिली थी।

घटना के दृश्यों में झुग्गियां आग की तेज लपटों में घिरी हुई नजर आ रही थीं। इस इलाके में लगभग 10-12 झुग्गियां और एक स्क्रैप गोदाम था, जिसे भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया। राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img