सेक्टर-24 में वीवो कंपनी में मोबाइल यूनिट बननी शुरू

अमर सैनी

नोएडा। यीडा के सेक्टर-24 में निर्मित वीवो कंपनी का पहला चरण पूरा हो गया हैं। यहां पर मोबाइल यूनिट की मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्राधिकरण ने कंपनी को कं´पलीशन भी जारी कर दिया है। कंपनी प्रथम चरण में हर वर्ष छह लाख से अधिक मोबाइल बनाएगी। साथ ही 22 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों चरण में कंपनी कुल 6990 करोड़ का निवेश करेगी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि सेक्टर-24 में वीवो की मोबाइल यूनिट उत्पादन के लिए कंपनी बन रही है। यह कंपनी कुल 169 एकड़ में हैं, जिसका प्रथम चरण का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। दो चरणों में कंपनी का निर्माण पूरा होना है। प्रथम चरण पूरा होने के बाद अब प्राधिकरण से कंपनी को कंपलीशन जारी कर दिया गया। प्रथम चरण में कंपनी में हर वर्ष कुल छह लाख मोबाइल का उत्पादन करेगी, इसमें 22 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं, दूसरा चरण पूरा होने के बाद कंपनी हर वर्ष 12 लाख स्मार्ट फोन बनाएगी और कुल 38 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। बताया जाता है कि यमुना सिटी में यह अबतक की सबसे बड़ी कंपनी शुरू हुई हैं। दिसंबर तक यमुना सिटी में 200 से अधिक कंपनियां शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img