उत्तर प्रदेश : किसानों के कल्याण को नित नए कदम उठा रही योगी सरकार

Lucknow News : किसानों का कल्याण ही उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन गई है। किसानों की खेती को बढ़ाने के साथ ही उत्पादन अधिक और लागत कम की अवधारणा पर योगी सरकार काम कर रही है। इसी के तहत किसानों को कृषि ड्रोन व कृषि यंत्र की खरीद पर निरंतर अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान प्राप्त करने के लिए वर्तमान में आवेदन प्रारंभ हो गया है। किसान इसके लिए 12 जुलाई तक (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर बुकिंग कर सकेंगे।

किसानों के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र

योगी सरकार कृषि के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध करा रही है। फार्म मशीनरी की स्थापना के साथ ही कृषि ड्रोन, कृषि यंत्रों आदि पर अनुदान दिया जा रहा है। अनुदान प्राप्त करने के लिए किसानों को (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर आवेदन करना होगा। बुकिंग 27 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा।

कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं पर मिलेगा लाभ

कृषि विभाग द्वारा संचालित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन, मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू व अन्य योजना के हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना, कृषि ड्रोन, फसल अवशेष प्रबंधन के प्रमुख कृषि यंत्र व कृषि रक्षा उपकरण इत्यादि पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

इन कृषि यंत्रों पर अनुदान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे कृषक

कृषि विभाग के मुताबिक हाईटेक हब फॉर कस्टम हायरिंग, कस्टम हायरिंग सेंटर, फॉर्म मशीनरी बैंक, किसान ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर विद सुपर एसएमएस, न्यूमेटिक प्लांटर, मेज सेलर, पॉपिंग मशीन, बैच ड्रायर, थ्रेसिंग फ्लोर, स्मॉल गोदाम, ऑयल एक्सट्रैक्शन यूनिट/ मिनी एक्सट्रैक्शन यूनिट, शुगर केन सेटलिंग प्लांटर, शुगर केन पॉवर वीडर/इंटर रो कम इंट्रा रो वीडर (पीटीओ ऑपरेटेड) एवं अन्य कृषि यंत्रों पर अनुदान प्रदान किया जा रहा है।

किसानों के लिए योगी सरकार की पहल

योगी सरकार किसानों के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है। उत्पादन अधिक और लागत कम के लिए किसानों के साथ खड़ी है सरकार। कृषि के लिए अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के साथ ही फार्म मशीनरी की स्थापना के लिए भी अनुदान दिया जा रहा है।

आवेदन प्रक्रिया

किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए (लिंक उपलब्ध नहीं है) पर आवेदन करना होगा। बुकिंग 27 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 12 जुलाई तक चलेगा। पोर्टल पर किसान कॉर्नर के अंतर्गत यंत्र बुकिंग प्रारंभ पर क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन करना होगा। यंत्रों के विवरण, यंत्र बुकिंग व अनुदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img