Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश, नोएडा: मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण कर अधिकारियों संग की बैठक, दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एयरपोर्ट के निर्माण कार्यों में लगी विभिन्न एजेंसियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर निर्माण कार्यों की स्थिति की जानकारी ली, तथा संबंधित अधिकारियों को शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड एवं नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों ने मुख्य सचिव को रनवे, टर्मिनल भवन, कार्गो सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी ढांचे की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य सचिव ने सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि एयरपोर्ट के शेष निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, और इसके तहत उड़ान संचालन की अंतिम समय सीमा शीघ्र घोषित की जाएगी। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एयरपोर्ट परियोजना की नियमित समीक्षा की जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यापार के नए अवसर सृजित करेगा। एयरपोर्ट के स्थलीय निरीक्षण और बैठक के दौरान यमुना प्राधिकरण के सीईओ डा. अरुणवीर सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा, ओएसडी एवं नोडल अधिकारी जेवर एयरपोर्ट शैलेंद्र कुमार भाटिया, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के सीईओ क्रिस्टोफ श्रेलमैन, चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट निकोलस शेंक, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन सहित अन्य संबंधित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें