Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

नई दिल्ली: तिरंगा साइकिलिंग रैली में सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि 

नई दिल्ली: तिरंगा साइकिलिंग रैली में सशस्त्र बलों को दी श्रद्धांजलि 
-अभिनेत्री शरवरी को यंग फिट इंडिया आइकन के रूप में किया सम्मानित

नई दिल्ली, 1 जून : फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल के 25वें संस्करण को तिरंगा साइकिलिंग रैली के रूप में मनाया गया, जो रविवार की सुबह पूरे देश में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस दौरान दिल्ली में फिट इंडिया न्यूज़लैटर और फिट इंडिया मोबाइल ऐप पर कार्बन क्रेडिट फीचर लांच किए गए।

देशभक्ति, फिटनेस और पर्यावरण जागरूकता के एक शक्तिशाली मिश्रण को उजागर करते हुए, 5000 से अधिक स्थानों पर 15000 से अधिक साइकिल चालकों ने भारत के सशस्त्र बलों को राष्ट्रव्यापी श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री, डॉ. मनसुख मांडविया ने खेल सचिव हरिरंजन राव के साथ मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में 1500 से अधिक साइकिल चालकों का नेतृत्व किया। डॉ मांडविया ने कहा, यह तिरंगा रैली हमारे जवानों और उनके बलिदान को सलाम है। फिटनेस और देशभक्ति एक साथ चलते हैं। वह ऑपरेशन सिंदूर के आलोक में बोल रहे थे।

इस दौरान खेल जगत की हस्तियां मौजूद रहीं जिनमें ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त, क्रिकेटर सबा करीम, पहलवान सरिता मोर, बॉलीवुड अभिनेत्री शारवरी और भारतीय साइकिलिंग टीम के सदस्य शामिल थे। रविवार की सुबह की एक मुख्य विशेषता जम्मू और कश्मीर के कई क्षेत्रों से साइकिल चालकों की पूर्ण भागीदारी रही, जिसमें जम्मू, पुंछ, किश्तवाड़, कुलगाम, बांदीपोरा, शोपियां, बारामुला, बडगाम, सांबा और अन्य शामिल हैं। ये साइकिलिंग अभियान कई खेलो इंडिया सेंटर, खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और साई ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित किए गए थे।

क्या है कार्बन क्रेडिट
कार्बन क्रेडिट का उद्देश्य ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने के लिए अपने अतिरिक्त कार्यों का मूल्य निर्धारण करके विभिन्न संस्थाओं की प्रशंसा और समर्थन करना है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था को कार्बन मुक्त करने के लिए परियोजनाएं चला रहे हैं। अब फिट इंडिया मोबाइल ऐप पर कार्बन क्रेडिट फ़ीचर की शुरुआत की गई है जिसके जरिये नियमित रूप से साइकिल चलाकर बचाए गए कार्बन क्रेडिट को ट्रैक किया जा सकेगा। इस फीचर में आपकी गति – 7 से 34 किमी प्रति घंटे तक – और आपकी दूरी दर्ज की जाएगी और आपके कार्बन क्रेडिट जोड़े जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें