Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

ग्रेनो प्राधिकरण के खिलाफ 5वें दिन किसानों का धरना जारी

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। अस्तौली में 4 दिनों से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसान धरने पर बैठे हैं। शनिवार को पांचवें दिन भी किसान धरने पर बैठे हुए हैं। किसानों को कहना है कि उनकी मुआवजा समेत कई मांगे प्राधिकरण ने पूरी नहीं की है। जिसके चलते वह प्राधिकरण के काम को नहीं चलने देंगे।

किसानों का कहना है कि कई दिन धरने पर बैठे होने के बाद भी कोई अधिकारी उनसे वार्ता करने नहीं आया है। जिसके चलते किसानों में रोष है। उनका कहना है कि यदि तीन दिन में समाधान नहीं होता है तो वह खेरली नहर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि मंगलवार से वह धरने पर बैठे हैं, लेकिन किसी भी अधिकारी ने उनसे वार्ता करने की सुध नहीं ली है। जिसके चलते किसान काफी नाराज है। शनिवार को किसानों की अन्य दिन के मुकाबले धरने पर संख्या बढ़ी है। किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने उनकी जमीन को खरीद कर अन्य प्राधिकरण को ऊंचे रेट में दिया है, लेकिन उनकी मांगों को अभी तक पूरा नहीं किया है। जिसके चलते वह वहां पर काम को बंद करके अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।

जमीन को सस्ते रेट में लिया

किसानों का कहना है कि प्राधिकरण ने उनके साथ काफी धोखा किया है। उनकी जमीन को सस्ते रेट में लेकर महंगे में बेचा है। साथ ही उनकी जो मुआवजे से संबंधित मांगे थी। उनको भी कई वर्षों से पूरा नहीं किया है। जिसके चलते किसानों में प्राधिकरण के प्रति भारी रोष है। जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होता है। किसान धरना प्रदर्शन करते रहेंगे। शनिवार को किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की है। इस मौके पर जयपाल भाटी, सूरज भाटी, किरण पाल, सुरेंद्र भाटी, तूरमल भाटी, आजाद और सुमित समेत कई किसान मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *