Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नए उपकेंद्र से 15 सेक्टर जगमग होंगे

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नए उपकेंद्र से 15 सेक्टर जगमग होंगे
विद्युत निगम द्वारा शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे हुए सेक्टर-45 में नया बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। विद्युत निगम द्वारा शहर में उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से सटे हुए सेक्टर-45 में नया बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इससे एक्सप्रेसवे से सटे हुए 15 से अधिक सेक्टरों के उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों के अनुसार बढ़ती बिजली की मांग को सेक्टर-45 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। इस बिजली उपकेंद्र को बनाने का कार्य वर्ष 2021 से चल रहा है। करीब 70 करोड़ की लागत से 220 केवी का ये उपकेंद्र अप्रैल तक बनकर तैयार हो जाएगा। उपकेंद्र को सेक्टर-148 स्थित 400 केवी के बिजली उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा। दोनों बिजली उपकेंद्र को जोड़ने की लाइन का कार्य भी प्रगति पर है। उपकेंद्र का 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विद्युत निगम का ट्रांसमिशन विभाग भी बीच-बीच में बिजली उपकेंद्र का निरीक्षण करने जा रहा है। इससे बिजली उपकेंद्र के तैयार होने से एक्सप्रेस-वे के आसपास के 10 से 15 सेक्टरों के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा शहर के अन्य सेक्टरों के उपभोक्ताओं को भी उपकेंद्र का लाभ मिलेगा। सेक्टर-45 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र शहर का पांच वां 220 केवी का बिजली उपकेंद्र होगा। शहर का सबसे पहला 220 केवी का बिजली उपकेंद्र सेक्टर-20 में है। इसके अलावा सेक्टर-129, सेक्टर-38ए बॉटनिकल गार्डन और सेक्टर-162 में 220 केवी का बिजली उपकेंद्र है।

वर्जन
शहर का पांच वां 220 केवी का सेक्टर-45 में बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है। यह बिजली उपकेंद्र जल्द तक बनकर तैयार हो जाएगा। इस बिजली उपकेंद्र का आसपास के 10 से 15 सेक्टर के उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। प्राधिकरण द्वारा बिजली उपकेंद्र बनाया जा रहा है।

-संजय कुमार पासवान, अधिशासी अभियंता, ट्रांसमिशन, विद्युत निगम

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें