UGC-NET के बाद सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक मामले में भी दर्ज की FIR

UGC-NET के बाद सीबीआई ने NEET-UG पेपर लीक मामले में भी दर्ज की FIR

NTA द्वारा 18 जून को कराए गए UGC-NET एग्जाम और 5 मई को NEET-UG एग्जाम में कथित तौर पर पेपर लीक मामले की जांच अब सीबीआई करेगी। यूजीसी नेट के बाद सीबीआई ने शिक्षा मंत्रालय से मिली शिकायत पर NEET-UG एग्जाम के लिए भी कथित रूप से हुए पेपर लीक मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। इसके साथ आज कारवाई भी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ, इससे पहले इस मामले में एनटीए द्वारा 5 मई को कराए गए नीट-यूजी एग्जाम को लेकर भी देशभर में भारी हंगामा चल रहा था। पेपर लीक होने की आशंका जाहिर की गई थी। इसके बाद अब शिक्षा मंत्रालय, उच्च शिक्षा विभाग के डायरेक्टर द्वारा सीबीआई को दी गई लिखित शिकायत के बाद सीबीआई ने NEET-UG एग्जाम में कथित रूप से पेपर लीक होने की आशंका के चलते एक और एफआईआर दर्ज की है। सीबीआई ने बताया कि एफआईआर में कहा गया है कि एनटीए द्वारा नीट (यूजी)-2024 का एग्जाम 5 मई को को देश के 571 शहरों में 4,750 सेंटरों पर आयोजित किया गया था। इसमें विदेश के भी 14 शहर शामिल थे। इस एग्जाम को 23 लाख से भी अधिक कैंडिडेट ने दिया था। शिकायत में कहा गया है कि NEET (यूजी) 2024 परीक्षा के दौरान कुछ राज्यों में अलग-अलग घटनाएं सामने आईं।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img