Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है
नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। उत्तर प्रदेश की एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने थाना सूरजपुर क्षेत्र में एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में अलग-अलग ब्रांड की मिलावटी शराब बरामद हुई है। ये लोग नकली शराब पर आबकारी विभाग का होलोग्राम लगाकर उसकी तस्करी करते थे। इनके पास से ट्विन टावर की 46 पेटी, 8पीएम के 2036 टेट्रा पैक, मोटा की 8 पेटी, 6930 होलोग्राम और कई अन्य सामान बरामद हुआ है।

अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ राज कुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली कि तिलपता स्थित यूपीएसआईडीसी साइट की सी कॉलोनी में एक मकान में मिलावटी शराब बनाने की फैक्ट्री है। सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की। यहां बड़े पैमाने पर मिलावटी शराब बनाई जा रही थी। एसटीएफ ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान कमल, निखिल, अमित और गोविंद के रूप में हुई है। चारों कानपुर के रहने वाले हैं। ये लंबे समय से मिलावटी शराब बना रहे थे। पूछताछ में चारों ने बताया कि वे शराब बनाने के लिए रामपुर से 100 प्रतिशत अल्कोहल या स्प्रिट खरीदते थे। इस अल्कोहल में पानी, रंग और एसेंस मिलाकर इसे शराब जैसा बना देते थे।

नोएडा-एनसीआर की कई दुकानों पर करते थे सप्लाई
नशे की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए उनके पास एक मीटर था। जिससे वे सांद्रता की जांच करते थे। इस सांद्रता को कम या ज्यादा करके ये लोग देसी और अंग्रेजी शराब बनाते थे।
शराब बनने के बाद उसे टेट्रा पैक और बोतलों में भरकर कंपनी का रैपर लगा देते थे। जिससे शराब असली कंपनी की जैसी दिखती थी। इसके बाद आबकारी विभाग का होलोग्राम लगा देते थे। इसके बाद सेल्समैन से मिलीभगत कर यूपी की विभिन्न शराब दुकानों में सस्ते दामों पर मिलावटी शराब बेचते थे। इतना ही नहीं, कई शराब दुकानों में इसकी सप्लाई भी करते थे।

इन ब्रांड की बनाते थे मिलावटी शराब
ये चारों लोग मिलकर वेव डिस्टिलरी के ट्विन टावर, विंडीज, मोटा, मोटा ऑरेंज फ्लेवर ब्रांड और 8पीएम, ऑफिसर चॉइस आदि अंग्रेजी शराब बना रहे थे। एसटीएफ ने बताया कि इन लोगों ने यूएसआईडीसी के सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री किराए पर ली थी और वहां शराब बनाने का काम शुरू कर दिया था। लेकिन वहां जगह न होने के कारण ये लोग सूरजपुर में काम करने लगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *