Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Noida Development Update: 258 प्रोजेक्ट पूरे, नई परियोजनाओं को मिली रफ्तार, समीक्षा बैठक में बड़े निर्देश

Noida NCR News in Hindi

Noida Development Update: 258 प्रोजेक्ट पूरे, नई परियोजनाओं को मिली रफ्तार, समीक्षा बैठक में बड़े निर्देश

नोएडा में विकास कार्यों को गति देने और लंबित परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के उद्देश्य से सेक्टर-27 स्थित प्राधिकरण कार्यालय में बुधवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता विधायक पंकज सिंह ने की, जिसमें नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहर में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना और नागरिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान सुनिश्चित करना रहा।

बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि वर्ष 2022 से अब तक नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में कुल 258 विकास परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं पर लगभग 22,647 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा 13 परियोजनाएं वर्तमान में निर्माणाधीन हैं, जबकि 107 नए कार्य प्रस्तावित किए गए हैं, जिन पर जल्द काम शुरू किया जाएगा। बड़े प्रोजेक्ट्स की बात करें तो 10 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली 52 परियोजनाएं फिलहाल टेंडर प्रक्रिया में हैं, जिन्हें स्वीकृति मिलते ही जमीन पर उतारा जाएगा।

ग्राम क्षेत्रों में आयोजित चौपालों से मिली शिकायतों पर भी बैठक में चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि कुल 51 शिकायतों में से 11 का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि बाकी मामलों पर तेजी से काम जारी है। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टरों में चल रहे कार्यों को लेकर कई अहम निर्देश जारी किए गए। सेक्टर-40 में लंबे समय से अधूरे पड़े नाले के निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर-31 में नालों को ढकने और उनका उचित चिन्हांकन करने पर जोर दिया गया, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। सेक्टर-20 में सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सुधारने, पार्कों के रखरखाव और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा सेक्टर-43 में बारातघर निर्माण के साथ-साथ पार्कों में ओपन जिम और डस्टबिन लगाने के निर्देश जारी किए गए। सेक्टर-19 में सड़कों की मरम्मत, सीवर लाइन सुधार और आवारा कुत्तों की समस्या से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने को कहा गया। सेक्टर-11 और 12 में वेंडिंग जोन और दुकानों की शिफ्टिंग से जुड़े मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए, ताकि अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सके।

सेक्टर-51 में कम्युनिटी सेंटर के निर्माण और नॉइज़ बैरियर लगाने की योजना को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। वहीं सेक्टर-21 और 25 में सड़कों को मजबूत बनाने के कार्य को तेज करने पर जोर दिया गया। ग्राम सदरपुर में जल निकासी की समस्या को जल्द दूर करने और सेक्टर-50 में फुटओवर ब्रिज के निर्माण को भी प्राथमिकता में शामिल किया गया।

बैठक में विकास कार्यों के साथ-साथ सुरक्षा और पारदर्शिता पर भी विशेष ध्यान दिया गया। सभी निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी कहा गया कि जहां-जहां कार्य चल रहे हैं, वहां पर परियोजना की पूरी जानकारी सार्वजनिक सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित की जाए, ताकि आम नागरिकों को काम की स्थिति की जानकारी मिल सके।

इसके अतिरिक्त हर गली और सेक्टर में साइनज और इमरजेंसी संपर्क नंबर जैसे महिला सुरक्षा हेल्पलाइन और साइबर क्राइम हेल्पलाइन को प्रमुखता से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के अंत में विधायक पंकज सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ कार्यों को पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें