Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Uttar Pradesh : हापुड़ में किराए के मकान में महिला का शव मिला, पति फरार, हत्या की आशंका

Hapur : हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के उदयरामपुर नगला गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव किराए के मकान के एक कमरे में मिला है, जबकि उसका पति मौके से भाग गया बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है और पति पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय अनु अपने पति के साथ लगभग 10 दिन पहले गांव में एक विधवा महिला के मकान में किराए पर रहने आई थी। शुक्रवार दोपहर जब महिला का शव कमरे में मिला, तो आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। धौलाना थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना के बाद से महिला का पति दिखाई नहीं दिया है, जिससे संदेह गहरा गया है। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान भी मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या की गई है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी अवनीश शर्मा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अवनीश शर्मा ने बताया कि महिला का शव कमरे के अंदर मिला है और उसके चेहरे पर चोट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। फरार पति की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें