Uttar Pradesh : हापुड़ में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, धमाकों से फैली दहशत, दमकल की गाड़ियां मौके पर

Hapur : हापुड़ में धौलाना क्षेत्र के मसूरी धौलाना मार्ग स्थित गांव ककराना में शुक्रवार रात एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा उसकी चपेट में आ गया। आग लगने के दौरान गोदाम के भीतर से कई तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के ग्रामीणों और फैक्ट्री कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के व्यापारी की वीडीएच नाम से संचालित फैक्ट्री गांव ककराना में स्थित है। फैक्ट्री में सुगंधित उत्पादों के निर्माण में उपयोग होने वाले केमिकल तैयार किए जाते हैं। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल के भंडारण क्षेत्र में अचानक आग लग गई। केमिकल होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार से अधिक वाहन मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के जिलों से भी अतिरिक्त दमकल वाहन बुलाए गए हैं। फैक्ट्री के निकट पेट्रोल पंप और अन्य औद्योगिक इकाइयां होने के कारण प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर डटे हुए हैं और सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र को खाली कराया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय शर्मा ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल प्राथमिकता आग पर जल्द से जल्द काबू पाने की है। देर रात तक राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा।

Hot this week

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

Topics

Hapur News : हापुड़ में सपा के पीडीए अभियान के प्रभारी लखन सिंह पाल ने की पंचायत

Hapur News : समाजवादी पार्टी के पीडीए कार्यक्रम प्रभारी...

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और EPR पर वेबिनार आयोजित

WCEF 2026: WCEF-2026 के प्री-इवेंट में ई-वेस्ट सर्कुलरिटी और...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img