Noida Investment: यमुना सिटी में दो सेमीकंडक्टर यूनिटों को मंजूरी का इंतजार

Noida Investment News: यमुना सिटी में दो सेमीकंडक्टर यूनिटों को मंजूरी का इंतजार

नोएडा। यमुना सिटी जल्द उत्तरभारत का सेमीकंडक्टर हब बनने जा रहा है। यहां प्रदेश की पहली सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य पहले ही शुरू हो चुका है, जबकि दो अन्य कंपनियों के प्रस्ताव केंद्र सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। इन प्रस्तावों को राज्य सरकार की सैद्धांतिक सहमति पहले ही मिल चुकी है।

यमुना सिटी में सेमीकंडक्टर इकाई स्थापित करने के लिए कुल पांच कंपनियों ने आवेदन किया था। इनमें एचसीएल और फॉक्सकोन के संयुक्त उपक्रम इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड ने 48 एकड़, टार्क कंपनी ने 125 एकड़, भारत सेमी सिस्टम और कीन्स सेमीकॉन प्राइवेट लिमिटेड ने 50-50 एकड़ तथा एडिटेक कंपनी ने 100 एकड़ भूमि की मांग की थी।

प्रदेश की पहली इकाई के लिए सेक्टर-28 में एचसीएल एवं फॉक्सकोन के संयुक्त उपक्रम को 48 एकड़ भूमि आवंटित की गई। 21 फरवरी को प्रधानमंत्री ने इसका शिलान्यास किया और निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। वहीं, टार्क और भारत सेमी सिस्टम के प्रस्ताव खारिज हो गए हैं और ये कंपनियां अन्य राज्यों में इकाई स्थापित करेंगी।

एडिटेक और कीन्स कंपनी के प्रस्ताव को अभी केंद्र से मंजूरी मिलना बाकी है। एडिटेक कंपनी को 15 एकड़ भूमि देने पर 10 जून 2025 को सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है। यह कंपनी लगभग तीन हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। दोनों कंपनियों के लिए सेक्टर-10 में भूमि आरक्षित की गई है, जो पूरी तरह विकसित है और यहां शत प्रतिशत भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। एसीईओ शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद कंपनियों को भूमि का अंतिम आवंटन कर दिया जाएगा। इस पहल से यमुना सिटी में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img