Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पुलिस मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार

थाना बिसरख् क्षेत्र मे गुरुवार सुबह पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।
थाना बिसरख् क्षेत्र मे गुरुवार सुबह पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।

अमर सैनी

नोएडा। थाना बिसरख् क्षेत्र मे गुरुवार सुबह पुलिस की कार सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि अन्य तीन बदमाशों को कांबिंग के दौरान दबोचा गया। पुलिस का दावा है कि बदमाश एटीएम बूथ पर जाकर मशीन से छेड़छाड़ करते थे और फिर उससे पैसे निकाल लेते थे। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो लग्जरी कार, तमंचा कारतूस और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

सेन्ट्रल नोएडा डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि बिसरख थाना पुलिस बिसरख गोल चक्कर के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक सूचना मिली कि एटीएम बूथ से एटीएम कार्ड चोरी कर पैसे निकालने वाला गैंग किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। जिस पर पुलिस ने गो सूचना पर बताई गई गाड़ियों का पीछा किया। तभी पुलिस को देखकर बदमाश जलपुरा सर्विस रोड से पुश्ता रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाश गाड़ी से उतरे और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश रोहित उर्फ मोनू को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके तीन साथी आयुष, मनीष और रविशंकर को कांबिंग के दौरान मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

इस तरह करते थे वारदात
यह गैंग एटीएम बूथ की मशीन में पेचकस या प्लास आदि से इस तरह छेड़छाड़ करता था कि जो व्यक्ति पैसे निकालने के लिए मशीन में अपना एटीएम कार्ड डालता था, उसका एटीएम कार्ड मशीन से बाहर नहीं आता था और पैसे भी मशीन में फंसे रह जाते थे। कुछ देर बाद यह लोग एटीएम बूथ में जाकर एटीएम से पैसे निकाल लेते थे। इस तरह यह गिरोह एटीएम बूथ से एटीएम कार्ड चोरी कर उस एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेता था।

कई राज्यों में दर्ज हैं मुकदमे
यह गैंग झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों में सक्रिय है। इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि यह गैंग एक राज्य के अलग-अलग जिलों में एक से दो वारदातों को अंजाम देता था। इसके बाद राज्य बदल देता था, जिससे की यह लोग पुलिस की नजर में ना आ सके।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *