Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा किंग्स के लिए 600 खिलाड़ी देंगे ट्रायल

यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत अगस्त से होगी। इसके लिए सभी टीमों ने नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत अगस्त से होगी। इसके लिए सभी टीमों ने नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन की शुरुआत अगस्त से होगी। इसके लिए सभी टीमों ने नीलामी की प्रक्रिया पूरी कर ली है। कुछ खिलाड़ी ट्रायल के आधार पर चुने जाएंगे। लखनऊ व मेरठ मेवरिक्स ने ट्रायल भी पूरे कर लिए है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में नोएडा किंग्स टीम के लिए ट्रायल होगा। इसमें 600 खिलाड़ी पहुंच सकते हैं।

नोएडा किंग्स के बल्लेबाजी कोच केएल तेजवानी ने बताया कि ओपन ट्रायल होंगे। ट्रायल के माध्यम से स्पिन व तेज गेंदबाज, बल्लेबाज व विकेट कीपर का चयन किया जाएगा। नोएडा किंग्स के लिए 18 खिलाड़ियों का चयन ऑक्शन प्रक्रिया में किया जा चुका है। सात से आठ खिलाड़ियों का चयन ट्रायल से किया जाएगा।

ये टीमें भिड़ेंगी
उन्होंने बताया कि लीग में मेरठ मेवरिक्स, कानपुर, लखनऊ फाल्कन, नोएडा किंग्स, काशी रुद्रा, गोरखपुल लायंस की टीम शामिल होंगी। एक टीम में 25 खिलाड़ी शामिल होने हैं। टीमों ने 18 खिलाड़ी नीलामी प्रक्रिया में चुने थे।

ये दे सकते हैं ट्रायल

इस दो दिवसीय ट्रायल में गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर समेत अन्य जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजकों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। क्रिकेटर उत्तर प्रदेश का मूल निवास प्रमाण लेकर ट्रायल में शामिल हो सकते हैं।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें