पुलिस मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। जबकि दो बदमाशों को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश ठक-ठक गैंग के सदस्य हैं। बदमाशों के कब्जे से पांच मोबाइल, तमंचा और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की गई है।

नोएडा एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-58 पुलिस ने ठक-ठक गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान अहद, वसीम और जितेंद्र के रूप में हुई है। इनके कब्जे से कोटक महिंद्रा बैंक का क्रेडिट कार्ड बरामद हुआ है, जिसे इन्होंने 23 अगस्त को इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो के पास से अपने साथी खुर्रम और महफूज के साथ मिलकर चुराया था। एडीसीपी नोएडा ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अन्य वाहनों से चोरी किए गए लैपटॉप और मोबाइल फोन को सेक्टर 62 स्थित छोटा डी पार्क के पास झाड़ियों में छिपा रखा है।

बरामदगी के दौरान पुलिस पर की फायरिंग
एडीसीपी ने बताया कि जब पुलिस टीम चोरी के सामान को बरामदगी के लिए ले जा रही थी, उस दौरान बैग में छिपाए तमंचे से जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया गया। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से आरोपी अहद पुत्र अशफाक घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य दो आरोपियों वसीम और जितेंद्र को कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।

कार का शीशा तोड़ने में माहिर आरोपी
उनके कब्जे से चोरी का लैपटॉप, 5 मोबाइल फोन और एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। घायल आरोपी अहद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये रेकी करने के बाद कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और मोबाइल चोरी करने में माहिर हैं।

Hot this week

Lucknow : यूपी में ‘रूल ऑफ माफिया’ मिटाकर स्थापित किया ‘रूल ऑफ लॉ’- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img