Monday, 9 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

एमएलए हॉस्टल और विधायकों के फ्लैट का होगा नवीनीकरण

एमएलए हॉस्टल
एमएलए हॉस्टल और विधायकों के फ्लैट का होगा नवीनीकरण

एमएलए हॉस्टल और विधायकों के फ्लैट का होगा नवीनीकरण

चंडीगढ़, 5 दिसंबर

एमएलए हॉस्टल और विधायकों के फ्लैट के नवीनीकरण को लेकर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वीरवार को लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल समेत वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विस अध्यक्ष ने कहा कि विस परिसर के हैरिटेज ढाचे को बरकरार रखते हुए रखरखाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विधान सभा परिसर का रखरखाव इस प्रकार से किया जाना चाहिए, जिससे यहां हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत की झलक साफ रूप से देखी जा सके। इस दौरान विधायकों के लिए नए फ्लैट के संबंध में भी बातचीत हुई। हरियाणा निवास, एमएलए हॉस्टल स्थित डिस्पेंसरी को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि विधायकों के सभी फ्लैट्स की विभाग के स्तर पर एक प्रॉपर चैकिंग होनी चाहिए। विभाग को वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करनी चाहिए। सभी फ्लैट्स में वाइट वॉश होनी चाहिए। ऐसे ही खिड़कियों और दरवाजों की जरूरी मरम्मत तुरंत करनी चाहिए।

विस अध्यक्ष ने कहा कि पूरे कैम्पस के सौंदर्यीकरण की तरफ भी विशेष रूप से ध्यान दिया चाहिए। बागवानी विभाग से संबंधित सभी कार्य समयबद्ध ढंग से होने चाहिए। विस अध्यक्ष ने कहा कि दो एमएलए फ्लैट्स में डिस्पेंसरी बनी हुई है। अगर कहीं डिस्पेंसरी की नई बिल्डिंग बनेगी तभी उन दो फ्लैट्स को खाली करवाया जा सकता है। फिलहाल डिस्पेंसरी के सामने वाली जगह का प्रस्ताव भी इसके लिए ठीक है।

विस अध्यक्ष ने कहा कि पी.डब्ल्यू.डी. गेस्ट हाउस के सभी कमरे अक्सर फुल रहते हैं। इस कारण विधायकों के साथ आने वाले कर्मचारियों को समस्या आती है। इस समस्या को दूर करने के लिए एम.एल.ए. हॉस्टल के आसपास किसी जगह पर नई बिल्डिंग के निर्माण की संभावनाएं तलाशनी चाहिए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें