पुलिस के साथ मुठभेड़ में बदमाश घायल

अमर सैनी

नोएडा। सूरजपुर थाना पुलिस की शातिर लुटेरे के साथ मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। बदमाश पर एक दर्जन से ज्यादा लूट चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल व तमंचा -कारतूस बरामद किए हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सूरजपुर पुलिस द्वारा मोजर बियर गोल चक्कर पर चेकिंग की जा रही थी, तभी चेकिंग के दौरान एक बिना नम्बर की डीलक्स मोटरसाइकिल को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन वो नहीं रुका। और बाइक मोड़कर रेलवे लाइन के सहारे बनी सड़क पर पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर भागने लगा।पुलिस ने बदमाश का पीछा किया, कुछ देर बाद भागते हुए बदमाश की बाइक फिसलकर गिर गई। बदमाश ने इसके बाद पुलिस पर पुनः जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया।घायल बदमाश की पहचान संतोष निवासी ग्राम खुशयारी टोला, थाना पटेरवा, जनपद कुशीनगर, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी साइट 5 कासना गौतमबुद्ध नगर के रूप में हुई है।बदमाश के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर ,1 खोखा कारतूस, 2 जिंदा कारतूस 315 बोर औेर एक मोटर साइकिल बरामद की है। बदमाश के खिलाफ कई थाना क्षेत्रों में लूट, चोरी एंवम अन्य संगीन धाराओं में 9 मुकदमे पंजीकृत हैं, साथ ही उस पर गैंगस्टर भी लगा हुआ है। फिलहाल घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img