Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे।
प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिस रही अलर्ट

अमर सैनी

नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर पुलिसकर्मी अलर्ट नजर आए। एक्सपो मार्ट को चारों तरफ से घेर लिया गया था। सेंटर के आसपास खाली पड़ी इमारतों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े दस बजे सड़क मार्ग से दिल्ली से एक्सपो मार्ट सेंटर पहुंचे। इस दौरान एक्सप्रेस-वे पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच प्रधानमंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल पर पहुंचा। प्रधानमंत्री करीब दो घंटे तक एक्सपो मार्ट सेंटर में रुके और इसके बाद हेलीकॉप्टर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। पीएम के दिल्ली लौटने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। प्रधानमंत्री के सड़क मार्ग से आने की सूचना मिलने पर पुलिस ने एक्सपो मार्ट के पास नॉलेज पार्क मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही रोक दी। प्रधानमंत्री के एक्सपो मार्ट के अंदर पहुंचने तक किसी भी यात्री को मेट्रो स्टेशन के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रधानमंत्री के काफिले के प्रवेश करने के बाद मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई।

बारिश के कारण लगा जाम
बुधवार सुबह ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट के आसपास बारिश के कारण जाम की स्थिति बन गई। हालांकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सभी सड़कों को जाम मुक्त कर दिया गया था। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए भाजपा के कई बड़े नेता भी जाम में फंसे रहे। पुलिसकर्मियों की काफी मशक्कत के बाद जाम खुल सका। दरअसल, सुबह बारिश के कारण वाहनों की गति धीमी हो गई थी। इस कारण हल्का जाम की स्थिति बन गई थी। यातायात के दबाव को कम करने के लिए पुलिस को कई जगह रूट डायवर्ट करना पड़ा। इसके बाद वाहनों का दबाव कम हुआ और जाम नियंत्रित हुआ।

छात्रों को हुई परेशानी
नॉलेज पार्क में सैकड़ों कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रों की सुबह के समय काफी भीड़ होती है। बुधवार सुबह मेट्रो स्टेशन और ऑटो से कॉलेज पहुंचे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा। छात्रों को पैदल ही कॉलेज जाना पड़ा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *