Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Chand Bagh Robbery: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े लूट, करोड़ों के गहने और नकदी उड़ाए, स्टाफ को बनाया बंधक

Chand Bagh Robbery: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में ज्वेलरी शॉप पर दिनदहाड़े लूट, करोड़ों के गहने और नकदी उड़ाए, स्टाफ को बनाया बंधक

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के चांद बाग इलाके में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हथियारबंद बदमाशों ने एक ज्वेलरी शॉप पर धावा बोलकर करोड़ों रुपये के गहने और नकदी लूट ली। वारदात दिनदहाड़े करीब 4:10 बजे थाना दयालपुर क्षेत्र की गली नंबर 4 में स्थित दुकान में हुई, जब दुकान के अंदर ग्राहक मौजूद था। एडिशनल डीसीपी (नॉर्थ ईस्ट) संदीप लंबा के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। दुकान के मालिक सादिक (27) ने बताया कि वह एक ग्राहक को सामान दिखा रहे थे, तभी 4–5 नकाबपोश बदमाश अचानक दुकान में घुसे और शटर नीचे गिरा दिया। हथियारों से लैस बदमाशों ने तमंचों की नोक पर दुकान में मौजूद स्टाफ और ग्राहक को बंधक बना लिया। उन्होंने दुकान में रखे सोने-चांदी के गहने और नकदी लूट ली। इतना ही नहीं, ग्राहक से भी नकदी और कीमती सामान छीन लिया गया।

दुकान मालिक के चाचा इमरान ने बताया कि बदमाशों ने कर्मचारियों के हाथ-पांव बांध दिए और विरोध करने पर एक कर्मचारी को बंदूक की बट से घायल कर दिया। लूट की कुल रकम करोड़ों रुपये बताई जा रही है, जिसमें सोना, चांदी और नकद शामिल है। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और क्राइम सीन की गहनता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दयालपुर थाने में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

संभावित रास्तों की नाकेबंदी कर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है। एडिशनल डीसीपी ने कहा कि यह एक सुनियोजित और गंभीर अपराध है। हमारी टीमें सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें