Holi Alert: होली पर अस्पतालों में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह सक्रिय

Holi Alert: होली पर अस्पतालों में 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर, इमरजेंसी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह सक्रिय

होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर में विशेष सतर्कता बरतते हुए सभी सरकारी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा है। त्योहार के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, ताकि मरीजों को तत्काल और प्रभावी उपचार मिल सके।

जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, होली के दिन और उसके आसपास सड़क दुर्घटनाओं, झगड़े-फसाद, रंगों से एलर्जी, आंखों में जलन और अन्य आकस्मिक घटनाओं की संभावना को देखते हुए अस्पतालों में विशेष तैयारियां की गई हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों को ऑन कॉल रखा गया है, ताकि गंभीर मामलों में तुरंत परामर्श और इलाज उपलब्ध कराया जा सके।

जनपद के प्रमुख सरकारी अस्पतालों—एमएमजी अस्पताल, संयुक्त जिला अस्पताल, 50 बेड अस्पताल लोनी, डूंडाहेड़ा अस्पताल और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है और आवश्यक उपकरणों की जांच भी कर ली गई है।

सीएमओ कार्यालय की ओर से सभी केंद्रों को पर्याप्त दवाओं का स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आकस्मिक सेवाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। दर्द निवारक दवाएं, एंटी-एलर्जिक दवाएं, आई ड्रॉप्स, टांके लगाने की सामग्री और प्राथमिक उपचार किट की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

त्योहार के दौरान एंबुलेंस सेवाओं को भी पूरी तरह सक्रिय रखा जाएगा। 108 और अन्य आपातकालीन एंबुलेंस सेवाएं लगातार निगरानी में रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सके। रक्त बैंक में पर्याप्त रक्त की उपलब्धता और दवा काउंटरों पर अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।

एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का विस्तृत रोस्टर तैयार कर लिया गया है। सभी कर्मचारियों को समय पर ड्यूटी पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहार को सुरक्षित तरीके से मनाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी अस्पताल या एंबुलेंस सेवा से संपर्क करें।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img