Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खर्च नहीं देने पर सोसाइटी लगवा रही ईवी चार्जिंग स्टेशन

उत्तर प्रदेश, नोएडा: खर्च नहीं देने पर सोसाइटी लगवा रही ईवी चार्जिंग स्टेशन
ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगवाए जा रहे हैं

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में ईवी चार्जिंग स्टेशन लगवाए जा रहे हैं। ताकि निवासी बिना किसी परेशानी के अपने ईवी व्हीकल को चार्ज कर सके। एनपीसीएल यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवा रहा है। केवल सोसाइटी को जगह उपलब्ध करवानी है। खर्च नहीं देने पर सोसाइटियां आगे आ रही है। अब तक तीन सोसाइटी में ईवी चार्जिंग स्टेशन लग चुके हैं। जबकि छह और सोसाइटी में काम चल रहा है। वहीं एनपीसीएल अपने सभी कार्यालय पर भी चार्जिंग स्टेशन शुरू करेगा। जहां आम जनता भी अपने वाहन चार्ज कर सकेगी।

ग्रेटर नोएडा और ग्रेनो वेस्ट की सोसाइटियों में रहने वाले निवासी लगातार ईवी व्हीकल खरीद रहे है, लेकिन उनको चार्जिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर चार्जिंग की सुविधा नहीं है। साथ ही शहर में सार्वजनिक स्थानों पर भी चार्जिंग स्टेशन नहीं है। इस समस्या को लेकर कुछ दिन पहले एनपीसीएल ने एक कंपनी के साथ करार किया था। जो शहर में चार्जिंग स्टेशन बना रहे है। केवल उनको जगह उपलब्ध करवानी हैं। एनपीसीएल के अफसरों ने बताया कि अब तक छह ईवी चार्जिंग स्टेशन लग चुके हैं। इनमें तीन सोसाइटी और तीन अन्य जगह पर हैं। स्टेलर जीवन, ऐस सिटी और पूर्वांचल हाइट्स सोसाइटी में स्टेशन काम कर रहे है। जबकि एनपीसीएल ने अपने नॉलेज पार्क एक, तीन और चार स्थित कार्यालय पर भी ईवी चॉर्जिंग स्टेशन लगाए हैं। अफसरों ने बताया कि 12 और सोसाइटी की तरफ से आवेदन मिले है। इनमें से तीन सोसाइटी के आवेदन को खारिज कर दिया गया है।

फास्ट और स्लो चार्जर की होगी व्यवस्था
हर ईवी चॉर्जिंग स्टेशन पर दोनों तरह के चार्जर लगाए गए है। फास्ट चार्जर कार की बैट्री को 2 से 3 घंटे में चार्ज कर देगा। जबकि स्लो चार्जर 4 से 5 घंटे लगेगा। चार्ज करने का शुल्क भी आयोग की तरफ से निर्धारित है। अधिकतम 18 रुपये प्रति यूनिट व जीएसटी लिया जाएगा। स्टेशन को लगवाने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

सार्वजनिक स्थानों पर बढ़ेगी संख्या
एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि एनपीसीएल अपने सभी कार्यालय भी ईवी चॉर्जिंग स्टेशन स्थापित करेगा। जहां कर्मचारियों के अलावा आम जनता भी अपने वाहन चार्ज कर सकेंगे। अभी तीन कार्यालय पर काम हो चुका है। बाकी जगह भी ईवी चॉर्जिंग स्टेशन लगाने के लिए जल्द फैसला लिया जाएगा।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें