Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : गढ़मुक्तेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा मेले की तैयारियां जोरों पर, डीएम-एसपी ने परखी व्यवस्थाएंMaharishi Valmiki Jayanti: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से मानवता को जीवन जीने का मार्ग दिखाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीLucknow : ‘नर सेवा-नारायण सेवा’ के भाव से जनसेवा कर रही सरकार- मुख्यमंत्रीLucknow : ‘कन्नौज के बाद आजमगढ़ में बजेगा अखिलेश की विदाई का बाजा’, ओपी राजभर का तीखा हमलाKanpur : बड़े मियां और छोटे मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों के हक पर डाल रहे डाका- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : राहुल गांधी के काफिले में दुर्घटना पर योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, तीन सदस्यीय एसआईटी गठितKanpur : महर्षि वाल्मीकि आश्रम में सीएम योगी ने की पूजा-अर्चना, प्राचीन शिवलिंग और सीता कुटिया के भी किए दर्शनKanpur : अखिलेश जी, विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पेंशन लेने पहुंचे सेवानिवृत्त कर्मचारी की बैंक में हृदयगति रुकने से मौत, वीडियो वायरल

Hapur News : जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित रेलवे रोड पर बने इंडियन बैंक में शनिवार को पेंशन निकालने पहुंचे नगर पालिका के सेवानिवृत्त बुजुर्ग की अचानक हृदयगति रुकने से मौत हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है। देर रात परिजनों ने शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया। बुजुर्ग की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार बुलंदशहर रोड स्थित मोहल्ला कोटला मेवातियान निवासी अशफाक नगर पालिका से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। शनिवार को वह रेलवे रोड स्थित बैंक शाखा में अपनी पेंशन निकालने पहुंचे थे। रुपये निकासी फार्म भरने के बाद वह बैंक के काउंटर पर पहुंचे और कर्मचारी को फार्म सौंपकर वहीं खड़े रहे। इसी दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह बैंक परिसर में ही फर्श पर गिर पड़े।

बुजुर्ग के अचानक गिरने से बैंक कर्मचारियों और वहां मौजूद ग्राहकों में अफरातफरी मच गई। लोग तुरंत उनकी मदद के लिए आगे आए। बैंक कर्मचारियों ने तत्काल उन्हें कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन यानी सीपीआर देना शुरू किया, लेकिन उनकी सांसें वापस नहीं लौटीं। इसके बाद कर्मचारियों और ग्राहकों की मदद से उन्हें स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और वहां शोक की लहर दौड़ गई। परिजन शव को घर ले आए, जहां देर रात नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें